100 गर्मी के मौसम में छाछ पीने के हैं ये चमत्कारिक फायदे नहीं जानते होंगे आप

 गर्मी के मौसम में छाछ पीने के हैं ये चमत्कारिक फायदे नहीं जानते होंगे आप



गर्मी के दिनों में चिलचिलाती धूप से लोगों में कई तरह की परेशानियां हो जाती हैं। एेसे में यदि आप दही को मथकर छाछ बनाकर इसका रोज सेवन करें तो यह शरीर के लिए अमृत के समान है। खास बात तो यह है कि अगर आप खाना खाने के बाद छाछ पीएंगे तो इससे जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है। छाछ जहां शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है वहीं यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद भी होती है।

आज हम आपको छाछ के कुछ ऐसे गुण बताएंगे, जिसके बारे में में ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे >>

1- कब्ज : कब्ज में छाछ का सेवन किसी अमृत से कम नहीं है।कब्ज होने पर छाछ में अजवाइन मिलाकर पीने से कुछ ही दिनों में इस समस्या से राहत मिलती है। पेट की सफाई के लिए गर्मियों में पुदीना मिलाकर लस्सी बनाकर पीएं।
2- पाचन क्रिया ठीक करें : जिन लोगों को खाना ठीक से न पचने की शिकायत होती है। उन्हें रोजाना छाछ में भुने जीरे का चूर्ण, काली मिर्च का चूर्ण और सेंधा नमक का चूर्ण समान मात्रा में मिलाकर धीरे-धीरे पीना चाहिए।
3- विटामिन : छाछ में विटामिन सी, ए, ई, के और बी पाए जाते हैं। जो कि शरीर के पोषण की जरुरत को पूरा करता है।
4- लू से बचाएं : गर्मी की वजह से कोई शारीरिक समस्या हो या फिर लू लगी होने पर भी छाछ का सेवन  सबसे बढ़िया रहता है। इसकी तासीर ठंडी होती है।

5- आंखे : गर्मी में आंखे जलन कर रही हो तो आप दही की मलाई को पलकों पर लगा सकते है।इसके साथ ही यदि आप छाछ का रोज सेवन करते हैं तो आपको आराम मिलेगा।

6- हड्डियां मजबूत : इसमें बाकी तत्वों के साथ-साथ कैल्शियम की मात्रा काफी होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है।

7- कोलेस्ट्रॉल : रोज एक गिलास छाछ पीने से कोटेस्ट्रॉल लेवल कम होता है और हार्ट अटैक के खतरे की आशंका घट जाती है।

8- एसिडिटी : छाछ में मिश्री, काली मिर्च और सेंधा नमक मिलाकर रोजाना पीने से एसिडिटी जड़ से साफ हो जाती है।






101  गर्भावस्था के दौरान हो रही हैं उल्टियां, तो अपनाएं ये उपाय  

https://health-tips-odisha.blogspot.com/2025/04/101.html





Visit website

Comments

Popular posts from this blog

311 वीर्यवेग कभी न रोके और हमारे शरीर में वेगों को रोककर हम सबसे बड़ी गलती करते है

003 गर्भ निरोधक उपाय हो सकते हैं महिलाओं के लिए खतरनाक By Rajiv Dixit Ji

346 सर्दी में च्यवनप्राश खाने से मिलेंगे ये 8 बेहतरीन फायदे, अभी जाने