060 चाय की चुस्की लेने से पहले जरूर जानें ये बातें फिर मत कहना बताया नहीं था

 चाय की चुस्की लेने से पहले जरूर जानें ये बातें फिर मत कहना बताया नहीं था



भारत में ऐसे बहुत से लोग हैं, जिनकी सुबह चाय की चुस्कियों के साथ ही होती है। एक कप बेहतरीन चाय उनका पूरा दिन बना देती है। वे चाय के स्वाद के साथ किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं करते। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अलग-अलग समय में ली गईं चाय की ये चुस्कियां आपके स्वास्थ्य पर अलग-अलग प्रभाव डालती हैं। कंसल्टेंट डॉ. नीलांजना सिंह के मुताबिक जानते हैं कि किस समय लें आप अपनी चाय का लुत्फ…

कुछ लोगों की आदत होती है कि वह बेड पर ही या सबसे पहले चाय का सेवन करते हैं। उनके लिए चाय पीना एक एडिक्शन हो जाता है। ऐसा न करने की स्थिति में उन्हें सिरदर्द या सिर में भारीपन जैसी दिक्कत होती है। इस एडिक्शन को तोडऩे के लिए आप सुबह के समय नारियल पानी, सत्तू या नींबू पानी का सेवन करें।

अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो चाय के साथ कुछ नट्स या चने आदि ले लें। इससे आपकी सेहत का अधिक नुकसान नहीं होगा। खाने के बाद कुछ लोगों को खाना खाने के बाद चाय पीना बेहद पसंद होता है लेकिन खाना खाने के बाद चाय पीना बहुत गलत है। दरअसल, चाय में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो भोजन में मौजूद पोषक तत्वों व लौह तत्व को आपके शरीर में जाने नहीं देते। जिसके कारण शरीर में लौह तत्व की कमी हो जाती है और आप एनीमिक हो जाते हैं। भारत में ज्यादातर लोगों के एनीमिक होने का एक कारण भोजन के बाद चाय पीना भी है।

वैसे खाने के बाद ही नहीं, खाने के बीच में भी चाय का सेवन सेहत के लिए हानिकारक है। इससे शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ जाती है और पाचन तंत्र पर भी बुरा असर पड़ता है। खाना देरी से पचता है और कब्ज की समस्या भी रहने लगती है।

वैसे तो लोग शाम के समय चाय लेते ही हैं लेकिन कभी भी काम की व्यस्तता के चलते देर शाम चाय न लें। इससे आपकी सेहत पर तो गलत असर नहीं पड़ेगा लेकिन शाम को सात-आठ बजे चाय लेने से आपका डिनर टाइम गड़बड़ हो जाता है। चाय पीने से आपका पेट भरा-भरा महसूस होता है, फिर आप डिनर भी लेट करते हैं और खाना खाकर तुरंत सो जाते हैं।

यह तरीका आपकी सेहत के लिए सही नहीं है। सोने से पहले सोने से दो घंटे पहले तक चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, चाय में मौजूद कैफीन आपकी नींद पर विपरीत प्रभाव डालता है। रात को चाय का सेवन करने वाले लोगों को अक्सर सोने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। अगर आप चाय पीना चाहते हैं तो रात की बजाय शाम को ही ले लें।





061   इन तीन फलों का मिश्रण 20-20 साल पुरानी कब्ज भी ठीक करता है, ये है अमृत तुल्य त्रिफला घर पर बनाने की विधि  

https://health-tips-odisha.blogspot.com/2025/04/061.html




इस विडियो में देखिए चाय से होने वाले नुकशान >>

Visit website

Comments

Popular posts from this blog

311 वीर्यवेग कभी न रोके और हमारे शरीर में वेगों को रोककर हम सबसे बड़ी गलती करते है

003 गर्भ निरोधक उपाय हो सकते हैं महिलाओं के लिए खतरनाक By Rajiv Dixit Ji

346 सर्दी में च्यवनप्राश खाने से मिलेंगे ये 8 बेहतरीन फायदे, अभी जाने