037 गुड खाने से होने वाले फायदे जान दंग रह जाएगे आप, देखिए कैसे बनाया जाता है गुड

 गुड खाने से होने वाले फायदे जान दंग रह जाएगे आप, देखिए कैसे बनाया जाता है गुड



चीनी को सफेद ज़हर कहा जाता है जबकि गुड़ स्वास्थ्य के लिए अमृत है क्योंकि गुड़ खाने के बाद यह शरीर में क्षार पैदा करता है जो हमारे पाचन को अच्छा बनाता है (इसलिये वागभट्टजी ने खाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड़खाने की सलाह दी है) जबकि चीनी अम्ल पैदा करती है जो शरीर के लिए हानिकारक है। गुड़ को पचाने में शरीर को यदि 100 कैलोरी ऊर्जा लगती है तो चीनी को पचाने में 500 कैलोरी खर्च होती है।

गुड़ में कैल्शियम के साथ-साथ फास्फोरस भी होता है जो शरीर के लिए बहुत अच्छा माना जाता है और अस्थियों को बनाने में सहायक होता है। जबकि चीनी को बनाने की प्रक्रिया में इतना अधिक तापमान होता है कि फास्फोरस जल जाता है चीनी में   कोई प्रोटीन नहीं, विटामिन नहीं, कोई सूक्ष्म पोषक तत्व नहीं होता केवल मीठापन है और वो मीठापन भी शरीर के काम का नही ! इसलिये अच्छे स्वास्थ्य के लिए गुड़ का उपयोग करें।

गुड़ में कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन और कुछ मात्रा मे कॉपर जैसे स्वास्थ्य वर्धक पदार्थ होते हैं। आँकड़ों के अनुसार गुड़ में ब्राउन शुगर की अपेक्षा पाँच गुना अधिक और शक्कर की अपेक्षा पचास गुना अधिक मिनरल्स होते है। गुड़ की न्यूट्रीशन वैल्यू शहद के बराबर है। बच्चे के जन्म के बाद माता को गुड़ देने से कर्इ बड़ी बीमारियां दूर होती हैं यह मिनरल्स की कमी को दूर करता है बच्चे के जन्म के 40 दिनों के अन्दर माता के शरीर में बनने वाले सभी ब्लड क्लाट्स को खत्म करता है। गुड़ आधे सिर के दर्द से बचाव करता है स्त्रियों में मासिक धर्म से सम्बंधित परेशानियों को ठीक करता है और शरीर को ठंडा रखता है।

इस विडियो में देखिए गुड कितना फायदेमंद है  >>

आप बोलेंगे गुड और चीनी में क्या अंतर है. इन दोनों में बहुत अंतर है चीनी बनाने के लिए गन्ने के रस में 23 जहर (केमिकल) मिलाने पड़ते है, और ये सब वो जहर है जो शरीर के अंदर चले तो जाते है लेकिन बाहर नहीं निकल पाते. और गुड एक अकेला ऐसा है जो बिना किसी जहर के सीधे सीधे बनता है गन्ने के रस को गर्म करते जाओ, गुड बन जाता है. इसमे कुछ मिलाना नही पड़ता.  ज्यादा से ज्यादा उसमे दूध मिलाते है और कुछ नही मिलाना पड़ता.

गुड से भी अच्छी एक चीज़ है जो आप खा सकते हैं उसका नाम है काकवी. अगर आपने कभी गुड बनता देखा होगा तो आपको इसका भी पता होगा. ये काकवी गुड से भी अच्छी है, गुड तो अच्छा है ही लेकिन गुड से भी अच्छी अगर कोई चीज है तो ये काकवी ही है. एक काम कीजिए काकवी को बाल्टी में भरकर रखिये ये ख़राब नहीं होती, 1 साल 2 साल आराम से रख सकते हैं. काकवी का भाव भी लगभग गुड के बराबर ही है. अब आप या तो काकवी खाइये नहीं तो गुरु खाइए. अगर आपको काकवी मिलती है तो समझ लीजिए कि आप राजा हैं, अगर काकवी ना मिलकर गुड मिल रहा है तो छोटे राजा है.

अभी तक आप यही सोच रहे होंगे कि ये काकवी क्या होता है, आपके ये भी बता देते है. काकडी का मतलब गन्ने के रस को जब हम गर्म करना शुरू करते हैं तो गरम करने के करते-करते गुड बनने से पहले और उसका रस गर्म होने के बाद एक लिक्विड बनता है उसी लिक्विड को काकवी कहते है. जहां भी गुड बनता है वहां पर काकवी जरुर मिलेगी.

आप से मेरी एक छोटी सी विनती है कि अपने घर से यह चीनी निकाल दीजिए. चीनी ने पूरी दुनिया का सत्यानाश किया है. शुगर मील वालों का भी BP हाई है. राजीव भाई पूरे हिंदुस्तान में प्रवास करते थे, वो शुगर मील वालो से मिलते थे तो वो कहते थे कि राजीव भाई हम भी बहुत तकलीफ में है. जब से चीनी बनाना और खाना शुरू किया है, तब से शरीर की हालत ख़राब है. करोड़ों रुपए तो शुगर मिल लगाने में लगते हैं और करोड़ो गन्ने के रस को चीनी बनाने में लगते है. इससे अच्छा है बहुत सस्ते में गुड़ बनता है, प्रोसेस भी लम्बा नहीं है.  बहुत सस्ते में काकवी बनती है, सीधे गुड बनाकर बेचे, काकरी बनाकर बेचे.

इस विडियो में देखिए गुड कैसे बनता है, कोई केमिकल नहीं मिलाया जाता >>

राजीव भाई हमेसा बताते थे कि चीनी का प्रयोग बंद कर दे और उसके स्थान पर गुड का इस्तेमाल करे. इसके पीछे वो बहुत से कारण बताते थे जिसपर हमने पिछली पोस्ट में चर्चा की थी. राजीव भाई कहते थे कि चाय भी गुड की पिए उससे आपको फायदा होगा नुकसान नहीं. चाय से बहुत नुकसान होते है.

हमारे देश में हजारो सालो से गुड की ही चाय पी जाती थी, ये कुछ सालो में चीनी ने आकार सब का स्वास्थ्य बिगाड़ दिया है. हर घर में डायबटीज और आर्थराइटिस के मरीज मिलने लगे है. और भी बहुत गंभीर बिमारियों ने लोगो को घेर लिया है, इसमे चीनी का बहुत बड़ा योगदान है. जब राजीव भाई लोगो को गुड की चाय के बारे में बताते थे तो, कुछ लोगो का सवाल होता था कि अक्सर गुड की चाय बनाने के प्रयास में हमारी चाय फट जाती है. इस स्थिति से बचने के लिए हम क्या करे. इस सवाल के जवाब में राजीव भाई ने कहा कि उसी गुड की चाय फटती है, जिसमे केमिकल मिलाया जाता है.

गुड दो प्रकार का होता है. एक गुड केमिकल के द्वारा बनाया जाता है, इसे गुड की चाय हमेशा फट जाएगी.  दूसरे प्रकार के गुड में केमिकल नही मिलाये जाते, और ऐसा गुड दिखने में काला नजर आता है. इसके विपरीत अगर केमिकल वाले गुड की बात की जाये तो वह दिखने में एकदम पीला या सफेद होता है. इसे गुड की चाय हमेशा फटेगी. लेकिंन बिना केमिकल वाले गुड की चाय कभी भी नही फटेगी.





038  आखिर क्यों हमें बाये ओर करवट लेकर ही सोना चाहिए ! जरुर पढ़े  

https://health-tips-odisha.blogspot.com/2025/04/038.html



इस विडियो में देखिए असली और नकली गुड की पहचान >>

अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी तो जन-जागरण के लिए इसे अपने  Whatsapp और  Facebook पर शेयर करें

Visit website

Comments

Popular posts from this blog

311 वीर्यवेग कभी न रोके और हमारे शरीर में वेगों को रोककर हम सबसे बड़ी गलती करते है

003 गर्भ निरोधक उपाय हो सकते हैं महिलाओं के लिए खतरनाक By Rajiv Dixit Ji

346 सर्दी में च्यवनप्राश खाने से मिलेंगे ये 8 बेहतरीन फायदे, अभी जाने